UP: फरसा वाले बाबा की माैत पर काटा था बवाल, पुलिस की तोड़ दी थी गाड़ियां; दक्ष चाैधरी समेत 19 को भेजा जेल
मथुरा में फरसा वाले बाबा की माैत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दक्ष चौधरी और उसके चार अन्य साथियों समेत 19 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार को फरसा वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध संत चंद्रशेखर महाराज की सड़क हादसे में माैत हो गई थी। उनकी माैत के बाद समर्थकों ने शव हाईवे पर शव रखकर 4 घंटे तक जाम लगाया था। साथ ही पुलिस पर पथराव और चौकी में तोड़फोड़ की थी। अधिकारियों की गाड़ियां भी तोड़ दी गईं थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने दक्ष चौधरी और उसके साथियों के खिलाफ प्रदर्शन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया था। रविवार को मांट पुलिस ने सभी का मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपियों में बाबा का करीबी चेला भूरा समेत 14 समर्थक भी शामिल हैं। हत्या का लगाया था आरोप फरसे वाले बाबा के नाम से मशहूर गोभक्त चंद्रशेखर महाराज (57) की मौत के बाद समर्थकों ने आगरा-दिल्ली एनएच 19 पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गोतस्करों ने ट्रक से कुचलकर बाबा की हत्या कर दी। दर्जनभर से ज्यादा वाहनों और चौकी में तोड़फोड़ करने के साथ ही जमकर पथराव किया गया। इसमें 15 से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। चार घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। उधर पुलिस का कहना है कि यह हत्या नहीं है। एक दुर्घटना है और जिस ट्रक की चपेट में आकर बाबा की मौत हुई है, उसके चालक की भी मौत हो गई है। ">http://
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 14:35 IST
UP: फरसा वाले बाबा की माैत पर काटा था बवाल, पुलिस की तोड़ दी थी गाड़ियां; दक्ष चाैधरी समेत 19 को भेजा जेल #CityStates #Mathura #FarsaWaleBaba #DakshChaudhary #UpPolice #MathuraViolence #SubahSamachar
