Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में पांच पशु तस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से तीन घायल; सिपाही भी जख्मी
बदायूं जिले में सहसवान थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान संरक्षित पशुओं को मारने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से तीन आरोपी घायल हुए हैं। एक सिपाही भी जख्मी हो गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चार-पांच व्यक्ति टेढ़ाघाट पुल के पास गांव चमरपुरा के जंगल में पशुओं की हत्या करने की फिराक में हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें नईम, कौसर और इसराइल गोली लगने से घायल हो गए। वहीं मुठभेड़ के दौरान सिपाही शक्ति सिंह के दाहिने हाथ में गोली लग गई। बाद में पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच लिया, जबकि आसपास के जंगल में कॉम्बिंग कर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 04:31 IST
Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में पांच पशु तस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से तीन घायल; सिपाही भी जख्मी #CityStates #Budaun #UttarPradesh #CattleSmugglers #Crime #Police #Encounter #SubahSamachar
