Panipat News: राक्सेड़ा और डिकाडला गांव में पांच कॉलोनियां ध्वस्त

समालखा। राक्सेड़ा और डिकाडला गांव में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने वीरवार को लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही पांच अवैध कॉलोनियों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 25 डीपीसी, एक निर्माणाधीन ढांचा तथा कॉलोनियों में विकसित आंतरिक सड़क नेटवर्क को भी हटाया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। जिला नगर योजनाकार अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में निवेश से आर्थिक नुकसान के साथ भविष्य में कानूनी और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: राक्सेड़ा और डिकाडला गांव में पांच कॉलोनियां ध्वस्त #FiveColoniesDemolishedInRaksedaAndDikadlaVillages. #SubahSamachar