Bareilly News: गोकशी, मादक पदार्थ तस्करी और छिनैती के पांच गैंग पंजीकृत

बरेली। एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने गोकशी, मादक पदार्थ तस्करी और छिनैती करने वाले पांच गिरोह पंजीकृत किए हैं। पुलिस ने गिरोह के सभी 30 सदस्यों की निगरानी बढ़ा दी है। इज्जतनगर पुलिस ने गैंग लीडर भूड़ा निवासी मुंतासिर उर्फ मुसासिफ के गैंग को पंजीकृत किया है। उसके गोकशी गैंग में फरीदापुर चौधरी के असलम, जीशान, नदीम कुरैशी, शफीक, नईम, इदरीश, परतापुर निवासी नासिर, भूड़ा निवासी नसीम, वसीम, अकलीम, धौराटांडा निवासी पप्पू शामिल हैं। नवाबगंज पुलिस ने लभेड़ा निवासी यासीन के गोकशी गैंग को पंजीकृत किया है। उसके गिरोह में लभेड़ा का अबजल, अजमल, आसिफ और बरखन का अब्दुल समद शामिल हैं। हाफिजगंज पुलिस ने भी गोकशी का गैंग पंजीकृत किया है। हरहरपुर मटकली निवासी फिदा हुसैन गिरोह का गैंग लीडर है। उसके गैंग में हाफिजगंज निवासी अशफाक, धौराटांडा का फईम, अलियापुर का सुरेंद्र, करन, भंडसर का अजय, नंद किशोर श्रीवास्तव शामिल हैं। पुलिस गैंग पंजीकृत कर सभी की निगरानी शुरू कर दी है। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गैंग पंजीकृत किया है। गिरोह का लीडर अगरास निवासी साजिद है, उसके गैंग के सदस्य सतुइया पट्टी निवासी कौशल और अंसारी मोहल्ला निवासी अजीम हैं। बारादरी पुलिस ने छिनैती करने वाला गैंग पंजीकृत किया है। गैंग का लीडर फरीदपुर कल्याणपुर निवासी अभिषेक राठौर है। अभिषेक के गैंग में झील गौंटिया का अभिषेक और शाहजहांपुर जिले का नितिन मिश्रा शामिल है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इन सभी 30 अपराधियों की निगरानी शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 06:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: गोकशी, मादक पदार्थ तस्करी और छिनैती के पांच गैंग पंजीकृत #FiveGangsInvolvedInCowSlaughter #DrugTrafficking #AndSnatchingHaveBeenRegistered. #SubahSamachar