UP: बनना था दूल्हा, पहुंच गया हवालात, घर में घुसी बकरी को डंडा मारने पर पांच भांजों ने मामा को मार डाला

प्रयागराज के घूरपुर इलाके के बोंगी गांव में सोमवार सुबह घर में घुसी बकरी को डंडा मारने पर हुए विवाद में पांच सगे भाइयों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अपने मामा निशार अहमद (65) की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी गुड्डू, अब्दुल, सलमान, राशिद और पप्पू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। साथ ही गुड्डू को हिरासत में ले लिया। सोमवार को ही उसकी शादी होनी थी। बोंगी गांव निवासी निशार अहमद के घर में सोमवार सुबह उनके भांजे गुड्डू की बकरी घुस गई। इस पर नाराज निशार ने बकरी को डंडा मार दिया। आरोप है कि इसी बात पर मामा-भांजे के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद गुड्डू के चार अन्य भाई भी मौके पर पहुंच गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 12:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: बनना था दूल्हा, पहुंच गया हवालात, घर में घुसी बकरी को डंडा मारने पर पांच भांजों ने मामा को मार डाला #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #PrayagrajMurder #SubahSamachar