Meerut News: अस्सा में दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल
- खेत से भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली निकालने को लेकर हुआ विवाद संवाद न्यूज एजेंसीबहसूमा। क्षेत्र के गांव अस्सा में भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालने को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद आपस में लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। हमले में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।अस्सा निवासी आस मोहम्मद ने बताया कि मंगलवार को वह अपने मुर्गी फार्म पर बैठा था। तभी अकबरपुर सादात निवासी अल्तमश अपने ट्रैक्टर पर लगे डीजे को तेज आवाज में बजाता हुआ ट्रॉली में सरसों का भूसा लादकर दौड़ाते हुए धूल उड़ाता आ रहा था। उससे डीजे की कम आवाज और ट्रैक्टर को धीरे चलाने के लिए कहा तो इसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई। ट्रैक्टर चालक ने अपने साथियों को कॉल कर मौके पर बुला लिया। इस दौरान आपस में हुए शोर-शराबे को सुनकर बराबर में सरसों के स्पेलर पर काम कर रहे उसके चचेरे भाई भी आ गए। इस पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। हमले में दोनों तरफ से कई लोग जख्मी हो गए।वहीं अकबरपुर सादात निवासी अल्तमश का कहना है कि अस्सा निवासी आस मोहम्मद सरसों से लदे उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इसी को लेकर आपस में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से खूब लाठी-डंडे चले। हमले में नौशाद, महबूब, सोनू, शादाब, आस मोहम्मद घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 20:05 IST
Meerut News: अस्सा में दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल #FivePeopleWereInjuredInAClashBetweenTwoGroupsInAssa. #SubahSamachar
