Delhi NCR News: स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर लगेंगे गमले, सुंदरता बढ़ाएगा एनडीएमसी
पेटूनिया समेत दूसरे मौसमी फूलों को बड़े पैमाने पर रोपने की योजनाअमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। लुटियंस दिल्ली की सड़कों पर लगीं स्ट्रीट लाइटों पर फूल वाले गमले लगाए जाएंगे। इसके लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद यानी एनडीएमसी योजना पर काम कर रही है। इसके तहत खंभों पर पेटुनिया जैसे मौसमी फूलों वाले गमले लगाए जाएंगे, ताकि पूरे साल शहर की सजावट में चार-चांद लग सकें। यह योजना एनडीएमसी की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों को फ्लावर सिटी के रूप में विकसित किया जाना है। एनडीएमसी बड़े गमलों में बोगनवेलिया लगाने और पौधों की बेहतर आपूर्ति के लिए एक टिश्यू कल्चर लैब स्थापित करने पर भी विचार कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि साल 2026-27 के लिए बागवानी से जुड़ी गतिविधियों पर करीब 147.43 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है, जिसमें से 26.14 करोड़ रुपये पूंजीगत कार्यों के लिए रखे गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 20:01 IST
Delhi NCR News: स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर लगेंगे गमले, सुंदरता बढ़ाएगा एनडीएमसी #FlowerPotsToBeInstalledOnStreetLightPoles;NDMCToEnhanceAesthetics. #SubahSamachar
