Himachal News: कैग की सख्ती के बाद कर्मचारियों की सर्विस बुक भी होगी डिजिटल, वित्त विभाग ने दिए निर्देश
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेंशन और सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) मामलों के निपटारे में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।वित्त पेंशन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि अब सभी पेंशन और जीपीएफ मामलों को पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से ही भेजा जाए। यह निर्देश भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ओर से एंड-टू-एंड डिजिटलीकरण पर जोर दिए जाने के बाद जारी किए गए हैं। कैग ने स्पष्ट किया है कि पेंशन और जीपीएफ से जुड़े सभी कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर एक सिस्टम आधारित ढांचा तैयार किया जाए, जिससे लाभार्थियों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 08, 2026, 22:15 IST
Himachal News: कैग की सख्ती के बाद कर्मचारियों की सर्विस बुक भी होगी डिजिटल, वित्त विभाग ने दिए निर्देश #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpFinanceDepartment #EmployeesServiceBooks #SubahSamachar
