Hamirpur (Himachal) News: शाहपुर में फुटबाल प्रतियोगिता शुरू, नशे के खिलाफ निकाली रैली

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने खिलाड़ियों को किया प्रेरितसंवाद न्यूज एजेंसीशाहपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में शाहपुर के खेल मैदान में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस खेल आयोजन में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और प्रतियोगिता की शुरुआत की। खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से प्रतियोगिता के शुभारंभ पर नशे के खिलाफ विशाल रैली भी निकाली गई। जिला कांगड़ा फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान एसोसिएशन ने मुख्यातिथि सहित अन्य गण्यमान्यों को सम्मानित किया।डॉ. राजीव भारद्वाज ने सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के मैदान में पूरी ईमानदारी और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की और सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान, नरेश राणा, दीपक शर्मा, रवि शर्मा, अशोक वशिष्ठ, राकेश चौहान, सूरज भंडारी, अजय पांकिल, आशीष पटियाल, बाबू राम गोस्वामी, अश्वनी बिल्ला, विजय लगवाल और त्रिलोक चौधरी मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 17:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: शाहपुर में फुटबाल प्रतियोगिता शुरू, नशे के खिलाफ निकाली रैली #FootballCompetitionBeginsInShahpur #RallyAgainstDrugAbuse #SubahSamachar