Noida News: बारिश के कारण फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल रद्द
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल नोएडा में शुक्रवार को आयोजित होने वाले द्वितीय अंडर-14 अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले बारिश के कारण रद्द कर दिए गए। सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते मैदान की स्थिति खराब होने के कारण यह निर्णय लिया गया। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला एपीजे स्कूल नोएडा और सोमरविल स्कूल नोएडा के बीच होना था, जबकि बालिका वर्ग में शिव नादर स्कूल नोएडा और आर्मी पब्लिक स्कूल नोएडा की टीमें आमने-सामने थीं। आयोजकों ने बताया कि दोनों फाइनल मुकाबलों की नई तारीख 15 अगस्त के बाद घोषित की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 15:30 IST
Noida News: बारिश के कारण फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल रद्द #FootballTournamentFinalCancelledDueToRain. #SubahSamachar
