Yamuna Nagar News: विश्वकर्मा चौक से महाराणा प्रताप चौक तक बनाया जाएगा फुटपाथ और फेंसिंग

यमुनानगर। 2 करोड़ 40 लाख 64 हजार रुपये की लागत से विश्वकर्मा चौक से महाराणा प्रताप चौक तक बाईपास रोड का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद की उपस्थिति में विकास कार्यों का शिलान्यास किया।नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि कुछ माह पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुग्राम में एक मार्ग के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने हर नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषद क्षेत्रों में मार्ग का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की थी। उसी योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के 52 किलोमीटर के रोड का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इनमें से संतपुरा गुरुद्वारा रोड, शहीद भगत सिंह पार्क रोड, सत्यम अस्पताल रोड, लाल द्वारा से तेजली स्टेडियम रोड, प्यारा चौक से नेहरू पार्क, नेहरू पार्क से शास्त्री पार्क रोड को प्राथमिकता से लिया गया है। इनकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। इनका जल्द ही टेंडर लगाया जाएगा। विश्वकर्मा चौक से महाराणा प्रताप चौक तक के बाईपास रोड का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। करीब एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग के दोनों तरफ का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मार्ग के दोनों तरफ फुटपाथ होगा। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मार्ग के दोनों तरफ फेंसिंग भी लगाई जाएगी, जिससे लोग अनियंत्रित तरीके से सड़क पार न कर सकें और हादसों की संभावना कम हो। यह पूरा प्रोजेक्ट सड़क सुरक्षा, सुगम यातायात और शहरी सौंदर्यीकरण के आधुनिक मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य केवल सड़क बनाना नहीं, बल्कि शहर को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप देना है। उन्होंने कहा कि बाईपास रोड के सौंदर्यीकरण से शहर के प्रवेश मार्ग की पहचान बदलेगी और लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी। घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम शहर के समग्र विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप नगर निगम क्षेत्र में 52 किलोमीटर मार्गों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है, जिससे शहर की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुटपाथ, फेंसिंग और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन जैसी सुविधाएं इस परियोजना की खासियत होंगी। इस मौके पर वार्ड 15 की पार्षद मनु कृष्ण सिंगला, वार्ड 16 से पार्षद संदीप धीमान, वार्ड 17 से पार्षद दीक्षित धीमान, निगम के कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, कनिष्ठ अभियंता प्रशांत राणा, तुलसी, पार्षद रूचि शर्मा, हरजीत आनंद, मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, जगदीश बब्बर, भारत भूषण जुयाल, नीरज गुप्ता, कृष्ण सिंगला, अंकित कपिल मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 03:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: विश्वकर्मा चौक से महाराणा प्रताप चौक तक बनाया जाएगा फुटपाथ और फेंसिंग #FootpathAndFencingWillBeConstructedFromVishwakarmaChowkToMaharanaPratapChowk. #SubahSamachar