Ayodhya News: राम मंदिर में महाशिवरात्रि पर पहली बार सजेगी भव्य झांकी

अयोध्या। रामनगरी में स्थित राम मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व विशेष और ऐतिहासिक होने जा रहा है। पहली बार राम मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य झांकी सजाई जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। महाशिवरात्रि पर कुबेरेश्वर महादेव मंदिर और राम मंदिर परकोटा में स्थित शिव मंदिर में विशेष अभिषेक एवं पूजन का आयोजन किया जाएगा।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होने वाले इन अनुष्ठानों में ट्रस्ट, मंदिर निर्माण से जुड़े कर्मी व सुरक्षा कर्मी शामिल होंगे। मंदिर ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। परकोटा स्थित शिव मंदिर में झांकी सजाई जाएगी। झांकी के माध्यम से शिव तत्व, राम-शिव की सांस्कृतिक परंपरा और सनातन आस्था को दर्शाया जाएगा। इसके लिए कलाकारों और शिल्पकारों की ओर से विशेष सजावट और प्रस्तुति की जा रही है। यहां रद्राभिषेक व अन्य अनुष्ठान भी होंगे। इसके अलावा अंगद टीला परिसर में विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज की ओर से भी पार्थिव शिवलिंग का विशेष पूजन समारोह महाशिवरात्रि पर्व पर होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 18:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: राम मंदिर में महाशिवरात्रि पर पहली बार सजेगी भव्य झांकी #ForTheFirstTime #AGrandTableauWillBeDisplayedAtTheRamTempleOnMahashivratri #SubahSamachar