Delhi NCR News: थाईलैंड से आ रहा था विदेशी गांजा, तीन गिरफ्तार

नोट: खबर मेरठ और मुजफ्फरनगर के लिए भी उपयोगी है-मध्य जिला के आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने आराेपियों के पास से 1.03 किलोग्राम हाईड्रोपोनिक गांजा (ओजी) और चार लाख रुपये कैश बरामद किए, छानबीन जारी-सरगना की तलाश में मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में की गई छापेमारी, बाद में पता चला कि आरोपी थाईलैंड में मौजूद, वहीं से अंतरराष्ट्रीय गिरोह को कर रहा ऑपरेटअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। मध्य जिला की आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने विदेश से संचालित हो रहे अंतरराष्ट्रीय ओजी गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से 1.03 किलोग्राम ओजी गांजा और चार लाख रुपये नकदी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी फैजान रिजवी (24), दरियागंज, दिल्ली निवासी रियाजुद्दीन (44) और शाहीनबाग दिल्ली निवासी नदीम बेग (42) के रूप में हुई है। मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी शोएब रिजवी उर्फ जेन गिरोह का सरगना है। पुलिस ने इसकी तलाश में मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में छापेमारी की थी।छानबीन में पता चला कि आरोपी भारत में नहीं बल्कि थाईलैंड-बैंकॉक में रहकर नशे के कारोबार में लिप्त है। नदीम बेग थाईलैंड से गांजा भारत लाने वाले लड़कों का इंतजाम करता था। इसके अलावा वह बर्नर फोन से लगातार शोएब से संपर्क में रहता था। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को आईपी एस्टेट थाने की टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर ने टीम को खबर दी कि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज कैंपस में दो बाइक सवार ओजी गांजा सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया।टीम ने तड़के चार बजे मौके पर चुपचाप तैनात हो गई। बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। इस बीच एक अन्य युवक स्कूटी पर और आया और उसने डिग्गी से कैश निकाला और ओजी गांजे के दो पैकेट आरोपियों से लिए। तुरंत टीम ने तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इनके पास से एक किलो से अधिक गांजा व कैश बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि फैजान अपने साथी नदीम के साथ गांजा सप्लाई करने आया था। रियाजुद्दीन कैश लेकर गांजे की खेप लेने आया था। बरामद गांजा थाईलैंड से तस्करी कर भारत लाया गया है। पुलिस इनके गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 20:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: थाईलैंड से आ रहा था विदेशी गांजा, तीन गिरफ्तार #ForeignMarijuanaWasComingFromThailand #ThreeArrested #SubahSamachar