UP Crime: फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने दी जानकारी, कहा- विकास दुबे व अतीक-असरफ केस की वैज्ञानिक जांच में लगे 3-3 महीने

Forensic Investigation: फॉरेंसिक जांच में समय लग जाता है। जब केस आतंकी, माफिया और रेप से जुड़े हो तो ये बहुत ही संवेदनशील होता है। जांच के दौरान बार-बार इससे जुड़े मुठभेड़ भी होते रहते हैं। ऐसे में जांच लंबी होती जाती है। माफिया विकास दुबे और अतीक-असरफ केस की वैज्ञानिक जांच में ढाई से तीन महीने लग गए थे। बीएचयू में शुक्रवार को पहुंचे क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, अलीगढ़ के उपनिदेशक डॉ. एके श्रीवास्तव ने ये बात अमर उजाला से कही। वह केंद्र के संस्थापक समन्वयक स्वर्गीय प्रो. भीम बली प्रसाद की स्मृति पर कार्यक्रम में बीएचयू के विज्ञान संस्थान में थे। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि विकास दुबे केस में सबसे ज्यादा सैंपल और हथियार मिले थे, जिनकी जांच कई दिन तक चलती रही। इन दोनों केस में लगातार मुठभेड़ भी चलते रहे तो फॉरेंसिक फाइल बड़ी होती चली गई। एक बार किसी केस को पूरा करते-करते उसी से जुड़ा मामला आने लगा था। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस की ओर से दिए गए हर जांच के लिए पर्याप्त समय लेकर रिपोर्ट दी जाती रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2026, 23:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Crime: फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने दी जानकारी, कहा- विकास दुबे व अतीक-असरफ केस की वैज्ञानिक जांच में लगे 3-3 महीने #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #ForensicInvestigation #SubahSamachar