दंतेवाड़ा: ग्राम हिरानार में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो घरों से 100 नग अवैध लकड़ी जब्त की
दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम हिरानार में वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 2 घरों में छापेमारी की। इस दौरान वन विभाग ने 100 नग अवैध चिरान लकड़ी को जब्त करते की। बताया जा रहा है कि वन विभाग द्वारा जिले में अवैध काष्ठ चिरान के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गीदम वन परिक्षेत्र अंतर्गत गीदम सर्किल के ग्राम हीरानार में 7 फरवरी को छापामारी कर सतीश यादव के पुराने मकान से बीजा लकड़ी के 65 नग चिरान फारा तथा चमेली बाई के घर से साल लकड़ी के 35 नग चिरान बरामद किए गए, दोनों स्थानों से अवैध काष्ठ जब्त कर वन अपराध मामला दर्ज किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 11:39 IST
दंतेवाड़ा: ग्राम हिरानार में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो घरों से 100 नग अवैध लकड़ी जब्त की #CityStates #Jagdalpur #DantewadaLatestNews #DantewadaChhattisgarh #DantewadaNewsToday #SubahSamachar
