Lakhimpur Kheri: वन विभाग की टीम ने खूंखार बाघिन को पकड़ा, दो ग्रामीणों की ली थी जान
लखीमपुर खीरी के मझगई रेंज के गांवों में आतंक का पर्याय बनी बाघिन आखिकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई। बाघिन के पकड़ने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। दस दिन पहले रामनगर गांव के किसान रामदीन को मौत के घाट उतारने के बाद बाघिन ने खालेपुरवा निवासी कोकिला देवी को मार डाला था। तीन दिनों के अंदर दो मौतों से ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। इसके बाद शव को नहीं उठाने दिया था। ग्रामीण मुआवजे के साथ हमला करने वाली बाघिन को पकड़ने की मांग कर रहे थे। इसके बाद वन विभाग ने बाघिन को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। बाघिन को पकड़ने के लिए वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने घटनास्थल के पास तीन बड़े पिंजरों के साथ नौ कैमरे लगवाए थे। ड्रोन से बराबर निगरानी की जा रही थी। इस बीच बाघिन की तस्वीर कैमरों में कैद नहीं हो सकी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 16:12 IST
Lakhimpur Kheri: वन विभाग की टीम ने खूंखार बाघिन को पकड़ा, दो ग्रामीणों की ली थी जान #CityStates #LakhimpurKheri #UttarPradesh #Tigress #ForestDepartment #Tiger #SubahSamachar
