Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वनकर्मियों और ग्रामीणों में हुई मारपीट, पांच लोग घायल

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज में वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए। वन विभाग का कहना है कि अवैध लकड़ी कटान से रोकने पर हमला किया गया। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि खेत की रखवाली के समय वनकर्मियों ने मारपीट की। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात गश्त के दौरान वन विभाग की टीम जंगल से सटे खेतों के पास पहुंची। इसी दौरान न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव मरौरी निवासी किसान अपने खेत पर जानवरों की रखवाली कर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। पिटाई से वन दरोगा सुमित के सिर और हाथ में चोट आई। अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं। वहीं किसान पक्ष के अशोक कुमार और ओम प्रकाश भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 15:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वनकर्मियों और ग्रामीणों में हुई मारपीट, पांच लोग घायल #CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #PilibhitTigerReserve #Crime #Police #SubahSamachar