Ambala News: युवती को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला पूर्व फौजी गिरफ्तार

अंबाला। जीआरपी ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी पूर्व फौजी राजविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। राजविंदर सिंह पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था। जीआरपी ने आरोपी को वीरवार दोपहर उसके गांव के पास से हिरासत में लिया। जीआरपी ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत कार्रवाई की है, जो पूर्व में आईपीसी की धारा 306 यानी आत्महत्या के लिए उकसाना के समकक्ष है। इस धारा के तहत दोष सिद्ध होने पर 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि गहनता से पूछताछ हो सके।जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जीआरपी थाने में कौलां गांव निवासी रघुबीर सिंह की शिकायत पर 7 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में रघुबीर सिंह ने बताया था कि आरोपी राजविंदर सिंह उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। इस कारण उनकी बेटी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खेड़ी सफी गांव में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी राजविंदर सिंह को पकड़ लिया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 03:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: युवती को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला पूर्व फौजी गिरफ्तार #FormerArmyManArrestedForForcingYoungWomanToCommitSuicide #SubahSamachar