Collegium System: 'फिलहाल कॉलेजियम ही सबसे बेहतर, सरकार अपनी जिम्मेदारी समझे', पूर्व CJI गवई का बड़ा बयान
Justice BR Gavai On Collegium System: हाल के दिनों में न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच नियुक्तियों को लेकर खूब खींचतान देखने को मिली है। अब इस पर पूर्व सीजेआई बीआर गवई ने बड़ा बयान दिया है। बंगलुरु में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन में जस्टिस गवई ने कहा कि भले ही कॉलेजियम सिस्टम पूरी तरह सही न हो, लेकिन मौजूदा परिस्थिति में न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए यह सबसे उपयुक्त है। "सिस्टम परफेक्ट नहीं, पर सबसे बेहतर यही" पूर्व CJI ने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि कॉलेजियम सिस्टम एक फुलप्रूफ व्यवस्था है। दुनिया में कोई भी सिस्टम पूरी तरह से परफेक्ट नहीं हो सकता। हर व्यवस्था के अपने गुण और दोष होते हैं। लेकिन इतने वर्षों के अनुभव के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि भारत के लिए फिलहाल यही सिस्टम सबसे बेहतर है।"
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 16:30 IST
Collegium System: 'फिलहाल कॉलेजियम ही सबसे बेहतर, सरकार अपनी जिम्मेदारी समझे', पूर्व CJI गवई का बड़ा बयान #IndiaNews #National #JusticeBrGavai #CollegiumSystemIndia #SubahSamachar
