Yamuna Nagar News: पूर्व लेक्चरर लापता लोकेशन भेजने की बात कह बंद किया मोबाइल
यमुनानगर। शहर के एक काॅलेज की लेक्चरर शनिवार को लापता हो गई। परिजन उससे मिलने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से यमुनानगर पहुंचे थे। फोन पर बातचीत के दौरान युवती ने लोकेशन भेजने की बात कही। कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने बताया कि युवती कॉलेज परिसर स्थित हॉस्टल में रहती थी। शनिवार शाम पांच बजे उनकी उससे मोबाइल पर बात हुई। परिजनों ने मिलने के लिए लोकेशन मांगने पर उसने भेजने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद फोन बंद हो गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 02:12 IST
Yamuna Nagar News: पूर्व लेक्चरर लापता लोकेशन भेजने की बात कह बंद किया मोबाइल #FormerLecturerSwitchedOffHisMobilePhoneSayingHeWouldSendHisMissingLocation. #SubahSamachar
