Siddharthnagar News: पूर्व विधायक ने दिया विवादित बयान, वायरल

सिद्धार्थनगर। एक पूर्व विधायक का विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह धार्मिक उदाहरण देते हुए एक वर्ग विशेष के लोगों राक्षस बताते हुए संहार की बात करते दिख रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। होली मिलन समारोह के दौरान पूर्व विधायक कहा कि राक्षस का वध करने के लिए संकल्प लिया कीजिए। जब राक्षस नहीं रहेंगे तब सनातन सुरक्षित रहेगा। भगवान नरसिंह ने हिरण्यकश्यप का वध किया था। तभी भक्त प्रह्लाद को बचाया था। उन्होंने एक विशेष वर्ग के लोगों को आज का राक्षस बताते हुए उन्हें राक्षसों का कुकुरमुत्ता करार दिया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 01:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SIDDHARTHNAGAR NEWS



Siddharthnagar News: पूर्व विधायक ने दिया विवादित बयान, वायरल #SIDDHARTHNAGARNEWS #SubahSamachar