Rudraprayag News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राणा की भाजपा में घर वापसी

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय राणा की भाजपा में घर वापसी हुई है। रविवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में उन्हें फिर से भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल एवं जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। वहीं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके विजय राणा की नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता का लाभ संगठन को मिलेगा तथा उनके अनुभव से पार्टी को क्षेत्र में और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 13:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राणा की भाजपा में घर वापसी #FormerNagarPanchayatPresidentRanaReturnsToBJP #SubahSamachar