Ambala News: पूर्व सूबेदार से 1.37 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

मुलाना। सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नाथी राम सैनी के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर जालसाजों ने उन्हें 1.37 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित को धोखाधड़ी का पता तब चला जब बैंक से 1.46 लाख रुपये का बिल आया।मामले में साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आपराधिक विश्वासघात की धारा 316(2), धोखाधड़ी और बेईमानी 318(4) और संगठित अपराध की धारा 111(2) बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। नाथी राम सैनी (52) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका एक्सिस बैंक में खाता है और वे पिछले 12 सालों से क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं। नाथी राम ने बताया कि उन्होंने जून महीने की शुरुआत में बराड़ा स्थित सीएसडी कैंटीन से कुछ खरीदारी की थी। इसके बाद कार्ड का उपयोग नहीं किया। 20 जून को जब उन्हें 1,46,000 रुपये का बिल मिला, तो वे हैरान रह गए। बिल की जांच करने पर पता चला कि 4 जून को 29,999 रुपये की दो ट्रांजेक्शन और 5 जून को अलग-अलग किस्तों में कुल 77,000 रुपये से अधिक की रकम निकाली गई थी। यह सभी ट्रांजेक्शन उन्होंने नहीं की थी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 01:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: पूर्व सूबेदार से 1.37 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी #FormerSubedarDupedOfRs1.37LakhOnline #SubahSamachar