Rohtak News: विद्यार्थियों को बॉक्सिंग की तकनीक सिखाई

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। सूर्य ग्रुप की ओर से चौथे समर कैंप के तीसरे दिन शुक्रवार को गतिविधियां करवाई गईं। विद्यार्थियों ने शुक्रवार को सुनारिया गांव आर्यन बॉक्सिंग क्लब और ऑक्सीजन स्पोर्ट्स पार्क का भ्रमण किया। आर्यन बॉक्सिंग क्लब में सोनिया, जसमेर, निर्मल आदि कोचों ने विद्यार्थियों को बॉक्सिंग की तकनीक सिखाई। प्रधान प्रवीन ने आर्यन बॉक्सिंग क्लब का आभार व्यक्त किया। इसके बाद ऑक्सीजन क्रिकेट ग्राउंड में कक्षाएं लगीं। जहां बच्चों ने मस्ती से भरपूर खेलों में भाग लिया। इस दौरान योग, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, कहानी सुनाने के कौशल ,काव्यपाठ कौशल,मस्ती के खेल आदि पाठ्यक्रम के विषय पूर्ण करवाए गए। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 20:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: विद्यार्थियों को बॉक्सिंग की तकनीक सिखाई #FoundationStoneForTheMainGateAtChhotuRamDham #Jasiya #ToBeLaidToday. #SubahSamachar