शाहजहांपुर: सराफ से रंगदारी वसूलने के आरोपी चार सिपाही बर्खास्त, मेरठ के रहने वाले हैं चारों

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के चर्चित रंगदारी प्रकरण में एसपी सौरभ दीक्षित ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी चारों सिपाहियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। तिलहर थाने में तैनात रहे इन सिपाहियों पर व्यापारी को स्मैक तस्करी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूलने का आरोप है। चारों सिपाही मेरठ के रहने वाले हैं। मामले में आरोपी सिपाही पंकज और वीरेंद्र को एंटी करप्शन टीम पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, सिपाही अरुण चित्तौड़िया और तुषार वर्मा को पुलिस तलाश रही है। विभागीय जांच सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह को सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि सिपाही वीरेंद्र कुमार बिना लिखित तहरीर और सक्षम अधिकारी के आदेश के जलालाबाद से सराफा व्यापारी सुंदरम क्षत्रिय को पकड़कर बिरियागंज चौकी ले गया था। आरोप है कि वहां उसे प्रताड़ित किया गया और परिवार से दो लाख रुपये लेने के बाद छोड़ा गया। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के बयान, सीसी कैमरे की फुटेज, ऑडियो-वीडियो साक्ष्य और वायरल वीडियो की जांच की गई। इसमें चारों सिपाहियों की भूमिका सामने आई। पंकज की फोन कॉल की वॉयस रिकॉर्डिंग और व्यापारी से मोबाइल व रुपयों के लेनदेन से संबंधित साक्ष्य मिले। अरुण की पहचान एक मिनट आठ सेकंड के वायरल वीडियो और वॉयस रिकॉर्डिंग में हुई। तुषार की भूमिका भी वीडियो फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग की जांच में सामने आई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 00:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शाहजहांपुर: सराफ से रंगदारी वसूलने के आरोपी चार सिपाही बर्खास्त, मेरठ के रहने वाले हैं चारों #CityStates #Crime #Shahjahanpur #ExtortingMoney #Police #UpPolice #Constables #SubahSamachar