Panipat News: स्नातक में दाखिले के लिए चार दिन शेष, कॉलेजों में बढ़ी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। जिले के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। 07 मई से शुरू हुई यह प्रक्रिया 30 जून को समाप्त हो जाएगी। आवेदन के लिए अब केवल चार दिन शेष रहने के कारण कॉलेजों में छात्रों की भीड़ एक बार फिर बढ़ने लगी है।अब तक जिले की कुल 11,340 सीटों के मुकाबले लगभग 18,000 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। हालांकि कई कॉलेजों में अभी भी सीटों के मुकाबले आवेदन अपेक्षाकृत कम हैं, लेकिन अंतिम तिथि नजदीक आते ही आवेदन प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है।कई विद्यार्थी अभी तक प्रवेश परीक्षाओं के परिणामों का इंतजार कर रहे थे, जिसके कारण आवेदन की गति धीमी रही। अब सीयूईटी-यूजी का परिणाम जारी होने और नीट परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन संख्या में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।आर्य कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि कई कॉलेजों में सीटों के मुकाबले आवेदन कम हैं, लेकिन अंतिम दिनों में संख्या बढ़ने की उम्मीद है।प्रमुख कॉलेजों में आवेदन की स्थितिआर्य पीजी कॉलेज में 2,370 सीटों के लिए करीब 3,615 आवेदन, एसडी पीजी कॉलेज में 1,870 सीटों के लिए लगभग 3,250 आवेदन और आईबी पीजी कॉलेज में 1,480 सीटों के लिए करीब 2,600 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-18 में 780 सीटों के मुकाबले 1,900 से अधिक आवेदन दर्ज किए जा चुके हैं।9 जुलाई को जारी होगी पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्टउच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार, पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 9 जुलाई को जारी की जाएगी। विद्यार्थी 1 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन में ओटीपी आधारित सुधार कर सकेंगे, जबकि दस्तावेजों का सत्यापन 6 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 10 जुलाई को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। विद्यार्थी 11 से 15 जुलाई तक फीस जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।जिले के 15 कॉलेजों में कुल 11,340 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है, जिनमें 5 राजकीय, 5 राजकीय सहायता प्राप्त और 5 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं। इस वर्ष जिले में लगभग 19,000 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।वर्जनस्नातक कक्षाओं में आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अब 09 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेधा सूची जारी की जाएगी। वहीं, 23 जुलाई से ओपन काउंसलिंग के तहत रिक्त सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। कॉलेज में 2370 सीटों के लिए करीब 3600 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। -डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 02:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: स्नातक में दाखिले के लिए चार दिन शेष, कॉलेजों में बढ़ी भीड़ #FourDaysLeftForUndergraduateAdmissions;CrowdsSwellAtColleges. #SubahSamachar