UP: वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित चार पर गैंगस्टर एक्ट, लाखों के सामान बरामद; कबाड़ी को बेचते थे माल

UP News: मऊ शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित चार के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। सरगना देवदत्त गिरी, कन्हैया राम, धर्मेंद्र और गांधी चौहान ने रेलवे स्टेशन और आसपास से बाइक, ई-रिक्शा और ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की थी। पुलिस ने दबिश 8 नवंबर 2025 को मऊ जंक्शन के वॉशिंग यार्ड के पास से गिरफ्तार किया था। चोरी की बाइक, ई-रिक्शा बरामद कर मालिकों को सौंप दिया गया था। जांच में पता चला कि गैंगलीडर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेसर निवासी देवदत्त गिरी, गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के मनिकनाथपुर निवासी कन्हैया राम, बिरनो थाना क्षेत्र के लीलापुर भरसड़ निवासी धर्मेंद्र राम, कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महुआरी निवासी गांधी चौहान के साथ संगठित गिरोह बनाया है। ये सभी वाहन चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदलकर दूसरे जिलों में बेच देते। 2 सितंबर 2025 को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह निवासी विनोद कुमार सिंह शहर कोतवाली में तहरीर देकर 21 अगस्त 2025 को बाइक चोरी की शिकायत की थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 22:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित चार पर गैंगस्टर एक्ट, लाखों के सामान बरामद; कबाड़ी को बेचते थे माल #CityStates #Mau #Varanasi #MauPolice #MauNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar