Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर कन्हैया गुलाटी पर चार और मामले दर्ज, 65.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप

बरेली में हिस्ट्रीशीटर घोषित किए गए महाठग कन्हैया गुलाटी पर कानून का शिकंजा और कसता जा रहा है। अब चार पीड़ितों ने 65.50 लाख की ठगी के चार मामले दर्ज कराए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर कन्हैया गुलाटी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाना पुलिस ने कन्हैया गुलाटी के खिलाफ चार अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में कन्हैया गुलाटी की कंपनी कैनविज के सीईओ को भी नामजद किया गया है। गुलाटी पर 50 से अधिक मामले हो चुके हैं दर्ज चिट फंड कंपनी में निवेश का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी कन्हैया गुलाटी और उसके सहयोगियों के खिलाफ जिले के थानों में अब तक 50 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। इन मामलों की जांच कर रही एसआईटी को तलब करके हाल ही में डीआईजी ने कार्रवाई का निर्देश दिया था। एसएसपी ने बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय से कैनविज कंपनी के प्रबंध निदेशक कन्हैया गुलाटी के मामलों में पत्रावली तलब की थी। इसके बाद कन्हैया गुलाटी की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई। हालांकि गुलाटी के खिलाफ दर्ज मामलों में पुलिस अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। वहीं आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी के मामले दर्ज होने का सिलसिला जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 13:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर कन्हैया गुलाटी पर चार और मामले दर्ज, 65.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #KanhaiyaGulati #Fraud #Fir #Police #SubahSamachar