Bareilly News: रिंग रोड पर बनेंगे चार ओवरब्रिज, तीन इंटरचेंज से जुड़ेंगे चार हाईवे; आसान होगी राह
बरेली में 29.920 किलोमीटर लंबी रिंग रोड पर चार रेल ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जाएंगे। तीन इंटरचेंज के जरिये इसे बरेली-मथुरा, बरेली-मुरादाबाद, बरेली-सीतापुर और बरेली-पीलीभीत हाईवे से जोड़ा जाएगा। बरेली-नैनीताल हाईवे को लेकर रेलवे का पेच फंस गया है। रिंग रोड का 17 फीसदी काम पूरा भी कर लिया गया है। हालांकि, मानसून के चलते अब अगले तीन माह तक काम सुस्त रहेगा। रिंग रोड के जरिये वाहन बिना किसी बाधा के फर्राटा भर सकेंगे। इसके लिए बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर धंतिया के पास पहले, बरेली-बदायूं हाईवे पर रामगंगा के पास दूसरे और बरेली-लखनऊ रेल लाइन पर तीसरे आरओबी का निर्माण शुरू हो गया है। तीन स्थानों चौबारी, झुमका तिराहा और रजऊ परसपुर गांव के पास इंटरचेंज बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा 17 किलोमीटर की सर्विस लेन का काम भी शुरू हो गया है। बदायूं की ओर से आने और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को आरओबी और इंटरचेंज के जरिये सर्विस लेन से जोड़ा जाएगा। बरेली से बदायूं की ओर जाने वाले वाहन इंटरचेंज के जरिये बरेली-मथुरा हाईवे पर फर्राटा भर सकेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 11:39 IST
Bareilly News: रिंग रोड पर बनेंगे चार ओवरब्रिज, तीन इंटरचेंज से जुड़ेंगे चार हाईवे; आसान होगी राह #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #RingRoadBareilly #RingRoad #Highways #Overbridges #SubahSamachar
