अपराध: शिमला से करोड़ों के गहने चोरी मामले में उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा समेत चार गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में होटल कारोबारी के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जब चार आरोपी चोरी किए गए सोने के आभूषण और कीमती सामान लेकर भाग रहे थे तो रुद्रपुर में टीम ने आरोपियों की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। आरोप है कि इस दौरान टीम ने चोरी का आधा हिस्सा अपने पास रख लिया, जबकि आधा आरोपियों को देकर छोड़ दिया। आरोपियों की पहचान आबकारी विभाग के उप आबकारी निरीक्षक (दरोगा) देवेंद्र कुमार निवासी रामनगर (उत्तराखंड), कांस्टेबल बलजीत सिंह, उपनल (संविदा) कर्मी पप्पू लाल और पीआरडी जवान नईम निवासी उधमपुर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 22:38 IST
अपराध: शिमला से करोड़ों के गहने चोरी मामले में उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा समेत चार गिरफ्तार #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #UttarakhandExciseDepartment #SubahSamachar
