Haridwar News: गर्भवती महिला से मारपीट में दो महिलाओं सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार, रुकसार पत्नी रजा निवासी मोहल्ला कैतवाड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जनवरी को उसके पति रजा हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उपचार के लिए मुजफ्फरनगर स्थित एक डॉक्टर के क्लिनिक गए हुए थे। उस समय वह गर्भवती होने के कारण घर पर थी। आरोप लगाया कि इसी दौरान उसका देवर साजेब मकान की छत पर धूप में बैठा था, तभी पति के चाचा का पुत्र अयान और उसके पिता वकील, वहां पहुंचे। साजेब के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।शोर सुनकर वह और उसकी सास बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। आरोप है कि इसी दौरान अयान, उसके पिता वकील, माता नहिला और पत्नी नाजिया ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान अयान और वकील ने उसके गर्भ पर लात मारी। आरोप है कि दो मार्च को दोबारा से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। गोली मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 15:14 IST
Haridwar News: गर्भवती महिला से मारपीट में दो महिलाओं सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज #FourPeople #IncludingTwoWomen #WereBookedForAssaultingAPregnantWoman #SubahSamachar
