Bareilly News: चार ट्रांसफार्मरों में लगी आग, क्षेत्र की आपूर्ति ठप

बहेड़ी। नैनीताल रोड स्थित शिमला जनरल स्टोर के सामने सड़क किनारे लगे चार ट्रांसफार्मरों में शुक्रवार सुबह आग लग गई। देखते-ही-देखते आग फैल गई। ट्रांसफार्मरों के पास स्थित पीडब्ल्यूडी चौकी परिसर तक आग फैलने से उसमें रखा सामान जल गया। घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई।क्षेत्रवासियों के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी की खाली जगह में लगे ट्रांसफार्मरों से सुबह करीब छह बजे धुआं उठता देखा गया। कुछ ही देर में बड़ी लपटें उठने लगीं। उसके पास स्थित पीडब्ल्यूडी चौकी के क्वॉर्टर तक आग पहुंच गई। इससे वहां रखा पानी का टैंक, एसी कंप्रेसर और दरवाजे पर लगे पर्दे जल गए। सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी योगेश कुमार टीम समेत वहां पहुंचे। दो घंटे की मशक्कत से आग बुझाई गई। तब तक चारों ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुके थे। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई, जो देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। वर्जन,आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। - चमन प्रकाश, अधिशासी अधिकारीट्रांसफार्मरों के पास लोगों ने कूड़ा डाल रखा था। कूड़े में आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर जले हैं। विद्युत निगम की कोई कमी नहीं है। - रमेश सैनी, जेई, विद्युत निगम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 03:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: चार ट्रांसफार्मरों में लगी आग, क्षेत्र की आपूर्ति ठप #FourTransformersCaughtFire #CausingTheArea'sSupplyToBeDisrupted. #SubahSamachar