Hapur News: पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले की कोशिश, हिरनपुरा में शादी समारोह में जा रहे थे मदन चौहान

सपा सरकार के मनोरंजन कर मंत्री व वर्तमान में भाजपा नेता मदन चौहान पर सोमवार की रात शादी समारोह में जाने के दौरान चार युवकों ने पिस्टल से जानलेवा हमले की कोशिश की। पूर्व मंत्री की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पूर्व मंत्री का कहना है कि सोमवार की रात वह अपने पीए रणधीर, गनर और चालक के साथ क्षेत्र के गांव हिरनपुरा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में लग्जरी कार में सवार युवकों ने उनकी कार जबरन रुकवा ली। आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। मदन चौहान का कहना है कि एक युवक उनकी कार के शीशे के पास पहुंचा और उससे सटा कर पिस्टल से गोली चला दी। लेकिन या तो उस समय पिस्टल के चैंबर में गोली नहीं थी, अथवा गोली मिस हो गई। जिससे उनकी जान बची। गनर के कार से उतर कर चेतावनी देने पर आरोपी अपनी कार में जाकर छिप गए। एएसपी विनीत भटनागर का कहना है कि मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 12:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hapur News: पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले की कोशिश, हिरनपुरा में शादी समारोह में जा रहे थे मदन चौहान #CityStates #Hapur #HapurCrimeNews #HapurUpNews #HapurPolice #SubahSamachar