Kangra News: सोल बनेहड़ चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

लंबागांव (कांगड़ा)। क्षेत्र के तहत सोल बनेहड़ पंचायत में नानी और मामी के घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार उर्फ टोनी निवासी तलवड़ी राणा, जिला हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व सोल बनेहड़ में नानी और मामी के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अजय कुमार को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से चोरी हुए जेवरातों की रिकवरी और मामले के अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस पूछताछ से मामले में कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि सोल बनेहड़ चोरी मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। हरियाणा के हिसार से पकड़े गए आरोपी अजय कुमार उर्फ टोनी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 20:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सोल बनेहड़ चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar