Ambala News: अंतरराज्यीय गिरोह का चौथा आरोपी गिरफ्तार

अंबाला। सरकारी विभागों में स्थाई नौकरी लगवाने के नाम पर देश के बेरोजगार युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह के चौथे मुख्य गुर्गे को अंबाला पुलिस ने काबू कर लिया। आर्थिक अपराध शाखा द्वारा पकड़े गए पटना के आर के विला निवासी प्रभात राज को बिहार से काबू किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद वीरवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रभात राज इस गिरोह का मुख्य मोहरा था। वह ठगी का शिकार बने बेरोजगार युवाओं को जाल में फंसाए रखने के लिए उनका फर्जी मेडिकल और झूठी ट्रेनिंग करवाता था, ताकि युवाओं को सब कुछ असली लगे।फर्जी सिम कार्ड व 17 सरकारी विभागों की जाली मोहरें बरामद : इस हाईप्रोफाइल मामले में तीन आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने पहले पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारतीय खाद्य निगम, गृह मंत्रालय, टैक्सेशन, एक्साइज और रेलवे समेत 17 विभिन्न सरकारी विभागों की जाली मोहरें बरामद की थीं। इसके अलावा रेलवे व राज्यसभा से संबंधित 8 जाली नियुक्ति पत्र, 7 जाली प्लेटिनम कार्ड, 2 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए जा चुके हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए दूसरों के नाम पर जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे। बता दें कि इस ठगी का पर्दाफाश बब्याल निवासी सोहन लाल व अन्य पीड़ितों द्वारा 21 अप्रैल 2025 को थाना महेश नगर में मुख्य आरोपी योगेश शर्मा व अन्यों के खिलाफ दी गई तहरीर से हुआ था। आरोपियों ने इन युवाओं से सरकारी नौकरी का झांसा देकर 60 लाख की ठगी की थी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 03:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: अंतरराज्यीय गिरोह का चौथा आरोपी गिरफ्तार #FourthAccusedOfInter-stateGangArrested. #SubahSamachar