फर्जीवाड़ा: 120 वर्ष की आयु वाले भी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची में शामिल, सरकार की जांच में खुलासा

हिमाचल प्रदेश में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के रिकॉर्ड की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ट्रेजरी रिकॉर्ड में ऐसे कई लाभार्थियों के नाम दर्ज मिले हैं, जिनकी आयु 110 से 120 वर्ष तक दर्शाई गई है और उनके बैंक खातों में सरकारी योजनाओं का पैसा लगातार जमा हो रहा है। मामला सामने आने पर अब वित्त विभाग ने 10 साल में मृत व्यक्तियों के बैंक खातों की जांच के निर्देश जारी किए हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत करीब एक लाख दावे रहित बैंक खाते बंद करने की प्रक्रिया के दौरान अन्य विभागों की योजनाओं में भी मृत व्यक्तियों के नाम पर भुगतान होने का खुलासा हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 21:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फर्जीवाड़ा: 120 वर्ष की आयु वाले भी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची में शामिल, सरकार की जांच में खुलासा #CityStates #Shimla #HpGovtSchemesFraud #SubahSamachar