Gurugram News: जालसाजों ने दो महिलाओं व एक बुजुर्ग सहित चार से 14 लाख रुपये ठगे

लिंक भेजकर और पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। साइबर सिटी में ठगों द्वारा लिंक भेजकर और पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर दो महिलाओं व एक बुजुर्ग सहित चार लोगों से करीब 14 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ितों की शिकायत पर मंगलवार को साइबर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने पीड़ितों के बैंक खातों से रुपये ट्रांसफर होने का रिकॉर्ड खंगालकर कर साइबर ठगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साइबर अपराध थाना पूर्व क्षेत्र में जालसाजों ने दो महिलाओं के व्हाट्सएप पर एपीके फर्जी लिंक भेजकर करीब तीन लाख रुपये की ठगी है। सुशांतलोक फेज-1 निवासी मनीषा पुरी और सेक्टर-45 निवासी अनीता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से एपीके फाइल लिंक आए थे। जब उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो वे उनके मोबाइल में इंस्टॉल हो गए व खातों से रुपये डेबिट हो गए। वहीं, साइबर अपराध थाना दक्षिण में दी शिकायत में सेक्टर-37 निवासी चरणजीत गंगवानी ने बताया कि बीते दिनों उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर उनसे व्यक्तिगत जानकारी मांगी थी। इसके बाद उनके बैंक खाते से करीब आठ लाख रुपये की ठगी की गई। चौथे मामले में सिरहौल निवासी विक्रम ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साइबर ठगोें ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसने 3.22 लाख रुपये की ठगी कर ली। कई दिन पहले उन्होंने ऑनलाइन नौकरी देखकर अप्लाई किया था। एक व्यक्ति ने निजी कंपनी का एचआर बनकर उनसे कई बारे में 3.22 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उन्होंने नौकरी के बारे में पूछा तो मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। पीड़ितों ने पुलिस से साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 16:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: जालसाजों ने दो महिलाओं व एक बुजुर्ग सहित चार से 14 लाख रुपये ठगे #FraudstersDupedFourPeople #IncludingTwoWomenAndAnElderlyMan #OfRs14Lakh #SubahSamachar