12वीं पास के लिए सुनहरा मौका: आगरा कॉलेज में AI और मशीन लर्निंग की फ्री इंटर्नशिप, 30 जून तक करें आवेदन

आगरा कॉलेज की फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में छह सप्ताह की निशुल्क समर प्रोजेक्ट इंटर्नशिप शुरू हुई है, जिसमें एआई, मशीन लर्निंग और सैटेलाइट इमेजिंग जैसे आधुनिक विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंटर्नशिप के लिए इंजीनियरिंग छात्रों के साथ 12वीं पास और पाइथन की बुनियादी जानकारी रखने वाले विद्यार्थी भी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। ये भी पढ़ें -UP:जामुन की खेती से होगी बंपर कमाई, कलमी पौधे तीन साल में देने लगते हैं फल; वैज्ञानिकों ने बताया पूरा तरीका संस्थान के इंजीनियरिंग द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, बायोमेडिकल इमेजिंग और सैटेलाइट इमेजिंग जैसे आधुनिक विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों से इन विषयों पर प्रोजेक्ट भी तैयार कराए जाएंगे, जिससे उन्हें उद्योग और शोध कार्यों के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके। ये भी पढ़ें -सोशल मीडिया, न टाइमपास:ऑनलाइन कोचिंग और कड़ी मेहनत, आगरा की खुशी ने CUET में हासिल की देशभर में 5वीं रैंक कंप्यूटर साइंस के डॉ. अनुज पराशर ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क है। वर्तमान में इसका एक बैच संचालित हो रहा है। दूसरा बैच 30 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और इच्छुक छात्र 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल कार्य और लाइव प्रोजेक्ट्स के माध्यम से नई तकनीकों की गहन समझ भी विकसित कराई जाएगी। डॉ. पाराशर ने बताया कि इस समर प्रोजेक्ट इंटर्नशिप में केवल इंजीनियरिंग के छात्र ही नहीं, बल्कि ऐसे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं उत्तीर्ण कर ली है और जिन्हें पाइथन प्रोग्रामिंग की मूलभूत जानकारी है। उनके लिए भी यह इंटर्नशिप पूरी तरह निशुल्क रहेगी। ये भी पढ़ें -UP:लोहे के पाइप से फाड़ दिया सिर, बेरहमी से किया आयुर्वेद डॉक्टर का कत्ल; दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 10:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




12वीं पास के लिए सुनहरा मौका: आगरा कॉलेज में AI और मशीन लर्निंग की फ्री इंटर्नशिप, 30 जून तक करें आवेदन #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraCollege #FacultyOfEngineeringAndTechnology #FreeInternship #ArtificialIntelligence #MachineLearning #DeepLearning #Class12PassStudents #PythonProgramming #SummerProject #आगराकॉलेज #SubahSamachar