रक्षाबंधन पर फ्री बस: 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर, बहनों के साथ एक यात्री का भी नहीं लगेगा टिकट
रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए खुशखबरी है। उन्हें नगरीय इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी, साथ ही एक सहयात्री भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एएमसीटीएसएल) ने शासन के निर्देश पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार सुबह 6:00 बजे से 29 अगस्त की रात 12:00 बजे तक महिलाएं और उनके साथ यात्रा करने वाला एक सहयात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अवधि के लिए मशीनों में शून्य मूल्य के वैधानिक टिकट जारी करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही मुफ्त यात्रा से संबंधित पूरा डाटा तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 27, 2026, 04:18 IST
रक्षाबंधन पर फ्री बस: 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर, बहनों के साथ एक यात्री का भी नहीं लगेगा टिकट #CityStates #Agra #Mathura #UttarPradesh #Rakshabandhan #FreeBusService #FreeBusTravel #WomenFreeTravel #29August #RoadwaysBus #EBus #Companion #SubahSamachar
