बहन की हत्या: दोस्त ने भी दिया था साथ, क्योंकि जमानत दी थी; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

आगरा के थाना शाहगंज के नगला पोप में मां के गहनों के लिए भाई रवि कुशवाहा ने बहन अनीता कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह घटना के लिए अपने साथी भूड़ का बाग, कमला नगर निवासी अभय उर्फ काके के साथ आया था। इस मामले में रवि को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने उसके साथी को रविवार को गिरफ्तार किया। अनीता कुशवाहा पति संजय कुशवाहा के साथ रहती थीं। 4 फरवरी को उनके भाई रवि ने अपने साथी अभय की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया। घर में घुसने के बाद बहन की मां के गहने नहीं देने पर गोली मारकर हत्या कर भाग गया था। रवि को चित्रकूट से पकड़कर पुलिस आगरा लाई थी। वहीं उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही थी। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि रविवार को अभय को कमला नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर पहले से चोरी, लूट और गैंगस्टर की आठ प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें 6 थाना न्यू आगरा और 2 हरीपर्वत में दर्ज हैं। वह चोरी और लूट के मामले में जेल गया था। आरोपी रवि कुशवाहा ने उसकी जमानत कराई थी। तब से वो उसी के साथ रह रहा था। हत्या में भी उसका साथ दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 06:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बहन की हत्या: दोस्त ने भी दिया था साथ, क्योंकि जमानत दी थी; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraMurderCase #ShahganjNaglaPop #BrotherKilledSister #BailFavourCrime #Co-accusedArrested #KamlaNagarArrest #LohamandiAcp #NewAgraPoliceStation #HariparvatPolice #ChitrakootArrest #SubahSamachar