दोस्ती पर भारी पड़ा 30 लाख का जमीन विवाद: जिस दोस्त के साथ दिनभर था साथ, उसी ने शाम को उतार दिया मौत के घाट
जम्मू संभाग के जनपद सांबा के विजयपुर थाना अंतर्गत आने वाले जख गांव में सोमवार शाम को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पैसों के आपसी लेन-देन और जमीन विवाद के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आतिश शर्मा उर्फ अतुल (27), पुत्र ओंकार नाथ शर्मा, निवासी जख के रूप में हुई है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को वारदात के कुछ ही देर बाद हथियार समेत हिरासत में ले लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 10:42 IST
दोस्ती पर भारी पड़ा 30 लाख का जमीन विवाद: जिस दोस्त के साथ दिनभर था साथ, उसी ने शाम को उतार दिया मौत के घाट #CityStates #Jammu #VijaypurShootingIncident #ZakhVillageMurder #₹30LakhLandDispute #FriendShotDead #AtishSharmaMurder #NikhilSharmaArrested #SambaCrimeNews #VijaypurCrimeNews #SubahSamachar
