Balrampur News: समृद्ध पंचायत से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं जिले की महिला ग्राम प्रधान
बलरामपुर। सशक्त पंचायत नेत्री सम्मान अभियान के तहत बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में दो महिला ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग कर जिले का गौरव बढ़ाया। विकास खंड बलरामपुर की ग्राम पंचायत खैरही की प्रधान सविता सिंह ने सम्मान मिलने पर खुशी जताई। कहा कि इससे जनहितैषी पंचायत बनाने की प्रेरणा मिली है। इसी तरह ग्राम पंचायत गोंदीपुर की प्रधान आकांक्षा सिंह ने कहा कि यह सम्मान, पूरी पंचायत का सम्मान है। आम जनता के सहयोग से ही गांव को महिला हितैषी पंचायत बनाया जा रहा है। दाेनों बुधवार काे सम्मेलन में शामिल हुईं। देशभर से चयनित महिला जनप्रतिनिधियों के बीच दोनों प्रधानों ने ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और पंचायतों में नेतृत्व से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। पंचायत में लागू की पारदर्शी व्यवस्था ग्राम पंचायत खैरही की प्रधान सविता सिंह ने अपने कार्यकाल में पंचायत की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी। उन्होंने पंचायत स्तर पर नियमित जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सका। गांव के प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प, पंचायत भवन के सुदृढ़ीकरण और सोलर लाइट व्यवस्था स्थापित कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय और पेंशन योजनाओं से जोड़कर सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया गया। मनरेगा के माध्यम से गांव में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी पहल की गई, जिससे स्थानीय लोगों को काम मिलने लगा और गांव के विकास कार्यों को गति मिली। ग्रामीणों का कहना है कि उनके कार्यकाल में गांव में विकास की रफ्तार तेज हुई है और लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।उपलब्धियों की झलकपंचायत में जनसुनवाई व्यवस्था लागूस्कूल व पंचायत भवन का विकासगांव में सोलर लाइट की व्यवस्थापात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा मनरेगा से रोजगार सृजन महिला सशक्तीकरण को बनाया प्राथमिकताग्राम पंचायत गोंदीपुर की प्रधान आकांक्षा सिंह ने अपने कार्यकाल में महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए कई पहल कीं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय कर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया। स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप देते हुए गांव में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को बेहतर किया। इसके साथ ही बेटियों की शिक्षा और पोषण को लेकर गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। उनके प्रयासों से महिलाओं की भागीदारी पंचायत के विकास कार्यों में बढ़ी है और गांव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से गांव के विकास कार्यों में नई गति आई है।उपलब्धियों की झलकस्वयं सहायता समूहों को सक्रिय कियामहिलाओं को रोजगार व आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित कियास्वच्छता और पेयजल व्यवस्था में सुधारबेटियों की शिक्षा व पोषण के लिए जागरूकता अभियानगांव में महिला सहभागिता को बढ़ावाजनपद के लिए प्रेरणादायीजिले की महिला जनप्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होना पूरे जनपद के लिए प्रेरणादायी है। इससे अन्य महिलाओं को भी नेतृत्व और विकास कार्यों में आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।-हिमांशु गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारीजिले के लिए गौरव का विषयमहिला नेतृत्व ग्रामीण विकास की नई दिशा तय कर रहा है। दोनों प्रधानों की उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि अवसर मिलने पर महिलाएं प्रशासनिक जिम्मेदारियों को दक्षता के साथ निभा सकती हैं। उनका राष्ट्रीय मंच पर जाना जनपद के लिए गौरव का विषय है।-श्रेया उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 20:12 IST
Balrampur News: समृद्ध पंचायत से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं जिले की महिला ग्राम प्रधान #UpNews #BalrampurNews #SubahSamachar
