Explainer: कभी लापरवाही, कभी हिंसा के कारण विवादों में रहे डे-केयर का बाजार कितना बड़ा; कैसे हुआ इसका विस्तार?

देश में कामकाजी अभिभावकों की संख्या बढ़ने के साथ डे-केयर और क्रेच की जरूरत भी तेजी से बढ़ी है। खासकर शहरों में जहां ज्यादातर एकल परिवार होते हैं और माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं, वहां छोटे बच्चों की देखभाल के लिए डे-केयर सेंटर एक जरूरत बन चुके हैं। ये डे केयर सेंटर कई बार गंभीर अनियमितताओं की वजह से सु्र्खियों में रहते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में बंगलूरू में सामने आया है, जिसने एक बार फिर इन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि डे-केयर को लेकर किस तरह के मामले सामने आ रहे हैं डे केयर को लेकर सरकारी दिशानिर्देश क्या हैं क्रेच खोलने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है डे-केयर में स्टाफ की नियुक्ति के क्या नियम हैं सुरक्षा के लिए क्या-क्या नियम तय किए गए हैं देश में डे-केयर बाजार कितनी तेजी से और क्यों बढ़ रहा है आइए विस्तार से जानते हैं। डे-केयर से जुड़े हालिया विवाद क्या हैं हाल ही में बंगलूरू के ब्रुकफील्ड स्थित कैपजेमिनी परिसर के 'लिटिल बड्स डे-केयर' में दो-तीन साल के बच्चों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया। आरोप है कि डे-केयर की महिला कर्मचारियों ने रोते हुए बच्चों को फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन में डाल दिया, उन्हें बाथरूम में बंद किया, वेस्टर्न टॉयलेट पर बैठाया और टॉयलेट के जेट स्प्रे से उनके मुंह में पानी डाला। बच्चों को चुप रहने के लिए धमकाया भी गया। वीडियो सामने आने के बाद पांच महिला कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 23 महीने के एक बच्चे को कथित तौर पर दूसरे बच्चे ने 25 बार काट लिया। आरोप है कि उस समय कमरे में कोई देखभाल करने वाला मौजूद नहीं था। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई। पिछले साल नोएडा के सेक्टर-137 स्थित एक रिहायशी सोसायटी के डे-केयर में भी 15 महीने की बच्ची के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। बच्ची के शरीर पर काटने के निशान मिले थे। बाद में सीसीटीवी फुटेज में कर्मचारी बच्ची को थप्पड़ मारते और जमीन पर गिराते हुए दिखाई दी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Explainer: कभी लापरवाही, कभी हिंसा के कारण विवादों में रहे डे-केयर का बाजार कितना बड़ा; कैसे हुआ इसका विस्तार? #BusinessDiary #National #AmarujalaExplainer #Exclusive #DayCare #Creche #ChildCare #ChildSafety #DayCareSafety #ChildAbuse #SubahSamachar