Kullu News: वाहन पासिंग के लिए पहुंचे चालकों को बांटे फल
हिम आंचल टैक्सी आपरेटर यूनियन मनाली ने दी सेवासंवाद न्यूज एजेंसी मनाली। वाहन पासिंग के दिन हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली ने सेवा भावना का परिचय देते हुए पासिंग स्थल पर फल, जूस और पानी का वितरण किया। पासिंग के लिए पहुंचे विभिन्न वाहनों के चालकों के अलावा वहां मौजूद आम लोगों को भी यह सुविधा उपलब्ध कराई गई।यूनियन के सदस्यों ने दिनभर पासिंग प्रक्रिया में व्यस्त रहने वाले वाहन चालकों को स्वयं फल, जूस और पेयजल वितरित किया। इस पहल की चालकों और स्थानीय लोगों ने सराहना की। यूनियन के महासचिव अमित चंकी ने बताया कि वाहन पासिंग के दौरान सेवा कार्य करना यूनियन की नियमित गतिविधि है। कहा कि सड़क पर दिनभर मेहनत करने वाले चालकों को थोड़ी राहत पहुंचाना और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देना पहल का उद्देश्य है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 17:12 IST
Kullu News: वाहन पासिंग के लिए पहुंचे चालकों को बांटे फल #FruitsDistributedToDriversWhoArrivedForVehicleInspection. #SubahSamachar
