Sant Kabir Nagar News: फलों में लगी ठंड... ग्राहकों ने सिकोड़ लिया मुंह

- अनार, संतरा और कीवी के दामों में आई कमीसंवाद न्यूज एजेंसीसंतकबीरनगर। फलों में भी ठंड लग गई है। लोग दूर से देखकर ही मुंह सिकोड़ ले रहे हैं। ऐसे में संतरा, कीवी, अंगूर और अनार के दाम पहले के मुकाबले घट गए हैं। इससे फल व्यापारियों के चेहरे मुरझाए हुए हैं।फल व्यापारी त्रिलोकी का कहना है कि इन दिनों लोग ठंडे फल खाने से कतरा रहे हैं। पहले रोज अच्छी बिक्री हो जाती थी, अब दिनभर में सीमित ग्राहक ही पहुंच रहे हैं। वहीं, व्यापारी संदीप का कहना है कि संतरा 100 से घटकर 60 रुपये किलो हो गया है। फिर भी मांग पहले जैसी नहीं है। दुकानदार सलीम के अनुसार, अंगूर और अनार जैसे फल ठंड में कम बिकते हैं। इसी तरह राजू ने बताया कि इन दिनों लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। फल विक्रेताओं को उम्मीद है कि मौसम में सुधार होते ही बाजार में फिर रौनक लौटेगी। कड़ाके की ठंड से फलों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।00000000000फल पहले आज अनानास 80 60मौसंबी 80 60तरबूज 60 40कीवी 400 200पपीता 60 40नारियल 70 50संतरा 100 60अनार 120 60------------------------नोट : सभी फलों के दाम प्रति किलो में

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 02, 2026, 23:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: फलों में लगी ठंड... ग्राहकों ने सिकोड़ लिया मुंह #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar