Fuel Saving Tips: ग्लोबल फ्यूल क्राइसिस के बीच अपनाएं स्मार्ट ड्राइविंग के तरीकें, जानें कैसे बढ़ेगा माइलेज

मध्य-पूर्व में जारी तनाव की वजह से दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ रही है। ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष और इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका की भूमिका ने समुद्री व्यापार और तेल आपूर्ति पर असर डालने की आशंका बढ़ा दी है। भारत में भी इसके असर की चर्चा शुरू हो गई है। हाल के दिनों में कई शहरों में सीएनजी सिलिंडरों के लिए लंबी लाइन देखने को मिली हैं। इसी वजह से लोगों को डर है कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर भी दबाव पड़ सकता है। ऐसे समय में ऑटो एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं कि सही ड्राइविंग आदतें अपनाकर ईंधन की बचत की जा सकती है। कुछ आसान तरीकों से कार या मोटरसाइकिल को कम पेट्रोल-डीजल में ज्यादा दूरी तक चलाया जा सकता है। तेज रफ्तार से बचें अगर आप अपनी कार या बाइक को बहुत तेज गति से चलाते हैं, तो इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। तेज स्पीड पर इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जिससे फ्यूल की खपत बढ़ जाती है। सामान्य और स्थिर स्पीड पर वाहन चलाने से इंजन बेहतर तरीके से काम करता है और माइलेज भी बेहतर मिलता है। क्लच का सही इस्तेमाल करें बहुत से लोग ड्राइविंग के दौरान क्लच पर लगातार पैर रखे रहते हैं, खासकर ट्रैफिक में। यह आदत क्लच प्लेट को जल्दी खराब करती है और ईंधन की खपत भी बढ़ाती है। क्लच का इस्तेमाल केवल गियर बदलते समय या वाहन रोकते समय ही करना चाहिए। स्पीड और गियर का तालमेल रखें कई ड्राइवर कम स्पीड पर ऊंचे गियर या ज्यादा स्पीड पर छोटे गियर में वाहन चलाते हैं। इससे इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है। बेहतर माइलेज के लिए जरूरी है कि स्पीड के अनुसार सही गियर का इस्तेमाल किया जाए और धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाई जाए। रेड लाइट पर इंजन बंद करें अगर ट्रैफिक सिग्नल पर 30 सेकंड या उससे ज्यादा समय तक रुकना पड़ रहा है, तो इंजन चालू रखना ईंधन की बर्बादी है। ऐसी स्थिति में इंजन बंद कर देना सबसे बेहतर तरीका है। कई नई कारों में ऑटो-स्टार्ट या स्टॉप सिस्टम होता है, जबकि पुरानी गाड़ियों में इसे मैन्युअली बंद करना पड़ता है। नियमित सर्विस और सही टायर प्रेशर वाहन की नियमित सर्विसिंग भी माइलेज बढ़ाने में मदद करती है। सर्विस के दौरान इंजन ऑयल बदला जाता है, एयर फिल्टर साफ या बदला जाता है और अन्य जरूरी पार्ट्स की जांच होती है। इसके अलावा टायर में सही हवा का दबाव बनाए रखना भी जरूरी है। कम हवा होने पर इंजन को वाहन चलाने में ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जिससे फ्यूल ज्यादा खर्च होता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 15:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fuel Saving Tips: ग्लोबल फ्यूल क्राइसिस के बीच अपनाएं स्मार्ट ड्राइविंग के तरीकें, जानें कैसे बढ़ेगा माइलेज #Automobiles #National #MileageTips #FuelEfficiency #CarMaintenance #SubahSamachar