तेल की किल्लत: पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से बढ़ गई 4 गुना खपत, कई जगहों पर स्टॉक खत्म; अफसर बोले- घबराएं नहीं

Varanasi News: शहर में बुधवार की शाम अचानक से पेट्रोल खत्म होने की अफवाहों से पेट्रोल पम्पों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने बाइक, कार आदि के टैंक फुल कराने लगे। नतीजा यह हुआ कि कई पेट्रोल पम्पों पर शाम होते-होते पेट्रोल ही खत्म हो गया। डर के मारे लोग अपनी गाड़ियों के टैंक फुल कराने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए, जिसके कारण कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। शाम ढलते-ढलते अत्यधिक मांग और अचानक बढ़ी भीड़ के कारण शहर के कई पंपों का स्टॉक समाप्त हो गया। दुर्गाकुंड, संकटमोचन, ट्रामा सेंटर, गुरुधाम और रविन्द्रपुरी जैसे व्यस्त इलाकों में पंप संचालकों को 'पेट्रोल खत्म है' के नोटिस चस्पा करने पड़े। वहीं भेलूपुर, लहरतारा, मैदागिन, पड़ाव और राजघाट स्थित पेट्रोल पंपों पर देर रात तक लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 25, 2026, 23:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




तेल की किल्लत: पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से बढ़ गई 4 गुना खपत, कई जगहों पर स्टॉक खत्म; अफसर बोले- घबराएं नहीं #CityStates #Varanasi #PetrolDieselNews #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar