Ganga Dussehra: नौतपा की गर्मी में गंगा का शीतल स्नान कर तर गए श्रद्धालु, किया दान-पुण्य; दुग्धाभिषेक

Ganga Dussehra: विश्व की धार्मिक राजधानी वाराणसी में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। भोर में चार बजे से सुबह नौ बजे तक करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। नौतपा के दूसरे दिन भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया और मां अन्नपूर्णा व बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। गंगा दशहरा के अवसर पर काशी के 84 घाटों पर सुबह से ही स्नान-दान का सिलसिला शुरू हो गया था। दशाश्वमेध, अस्सी, राजेंद्र प्रसाद, शीतला, पंचगंगा और मणिकर्णिका घाट सहित प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हर-हर महादेव और गंगा मैया के जयघोष से पूरा घाट क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 26, 2026, 08:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ganga Dussehra: नौतपा की गर्मी में गंगा का शीतल स्नान कर तर गए श्रद्धालु, किया दान-पुण्य; दुग्धाभिषेक #CityStates #Varanasi #GangaDussehra2026 #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar