Ganga Expressway: 3.5 KM लंबी हवाई पट्टी, आधे समय में पूरी होगी पूरब से पश्चिम की दूरी; किसानों को होगा फायदा
29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ ही जिले की विकास गाथा में एक बड़ा अध्याय जुड़ जाएगा। पूरब से लेकर पश्चिम तक की दूरी आधे समय में पूरी की जा सकेगी। इससे जिले के उद्योग को नई जमीन मिलेगी जबकि खेती-किसानी से लेकर युवाओं तक को बड़ा फायदा मिलेगा। मेरठ से प्रयागराज से मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर देश के विकास का पहिया 29 अप्रैल यानी कल (बुधवार) से दौड़ने लगेगा। यूपी के इस सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को उत्तराखंड के हरिद्वार तक जोड़ा जाएगा। फिलहाल छह लेन वाले इस एक्सप्रेसवे को आने वाले समय में आठ लेन का किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 28, 2026, 14:05 IST
Ganga Expressway: 3.5 KM लंबी हवाई पट्टी, आधे समय में पूरी होगी पूरब से पश्चिम की दूरी; किसानों को होगा फायदा #CityStates #Shahjahanpur #Hardoi #UttarPradesh #GangaExpressway #SubahSamachar
