Gangster Vikram Murder: पुलिस ने दो आरोपियों को बनारस से किया गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में नोएडा में दबिश

देहरादून में हुए कुख्यातविक्रम हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने आजबनारस से गिरफ्तार किया है।सूत्रों के अनुसार, इसमें बागबेड़ा का विशाल और जुगसलाई आशुतोष बताया जा रहा है। एक अन्य की तलाश के लिए नोएडा समेत अन्य जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। Gangster Murder:ताइक्वांडो सिखाते-सिखाते जरायम की दुनिया का मास्टरमाइंड बन गया विक्रम, ऐसे बनाया था रसूख ऐसे हुई थी वारदात राजधानी देहरादून में शुक्रवार को दिनदहाड़े सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। विक्रम शर्मा रोज की तरह सिल्वर सिटी स्थित एनी टाइम फिटनेस जिम में व्यायाम करने गया था। वहां से निकलते वक्त करीब 10 बजकर 10 मिनट पर सीढ़ियों पर दो हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर मैक्स अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कुल तीन बदमाश बाइक पर आए थे। इनमें से दो पैदल मॉल के अंदर गए और गोली मारने के बाद वहां से पैदल ही निकल गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाश वहां से कुछ सौ मीटर तक पैदल भागे इसके बाद काले रंग की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 08:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gangster Vikram Murder: पुलिस ने दो आरोपियों को बनारस से किया गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में नोएडा में दबिश #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Shootout #DehradunSilverCity #UttarakhandCrime #DehradunCrime #Gym #GangsterMurder #GangsterMurderInDehradun #GangsterVikramSharma #SubahSamachar